सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों की समीक्षा: समयबद्ध विकास और सुव्यवस्थित प्रबंधन के निर्देश

उज्जैन नगर निगम में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंहस्थ-2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाएँ। उज्‍जैन मेट्रो शहर के रूप में स्‍थापित हो रहा है, ऐसे में सभी कार्य उसी अनुरुप हो। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात, आधारभूत संरचना और भीड़ प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ प्रबंधन के लिहाज से उज्जैन से जुड़ने वाले दूसरे जिलों के वैकल्पिक मार्गों का चयन करें और इन्हें गूगल मैपिंग के साथ उन्‍नयन भी कराएं। साथ ही उज्‍जैन में महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी चयन करें। पानी की कमी से सिंचाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिप्रा में जल प्रवाह बनाए रखें एवं नर्मदा जल आपूर्ति सुनिश्चित करें। निर्माण एजेंसियों के संसाधनों की नियमित मॉनीटरिंग हो। जरूरत के अनुसार अधिकारियों की पदस्थापना करें।