शहडोल विकास को नई गति: आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण एवं ₹2300 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात
धनपुरी, शहडोल में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त वाटर पार्क, स्विमिंग पूल एवं क्लब हाउस का लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
कार्यक्रम में सोन नदी पर ₹2300 करोड़ की चार माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं सहित जिले के समग्र विकास के लिए क्षेत्रवासियों की विभिन्न मांगो को पूरा करने की घोषणा की।
मुझे गर्व है कि देश में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ने वाले राज्यों में हमारा मध्यप्रदेश अग्रणी है। हमने निरंतर एक के बाद एक सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने का संकल्प लिया है।