जनगणना-2027 राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का शुभारंभ: मध्यप्रदेश बनेगा आदर्श मॉडल

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 'जनगणना-2027' पर केंद्रित राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का शुभारंभ किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक जनगणना होने जा रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इसके क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के लिए आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा और भारत सरकार की अपेक्षाओं एवं उद्देश्यों की सफल पूर्ति करेगा।