उज्जैन और जबलपुर में वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर निर्मित किए जा रहे हैं…
भोपाल निवास में उज्जैन वन्यजीव केंद्र के निर्माण को लेकर कंसल्टेंट फर्म के साथ बैठक की।
उज्जैन में करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंटर कम इंडियन जू कम रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें देशी-विदेशी वन्य प्राणियों के साथ डे-नाइट सफारी एक्सपीरियंस मिलेगा।
पूर्व में विकसित 50 हेक्टेयर का ईको-टूरिज्म पार्क भी इसमें शामिल होगा। वर्ष 2026 में फेज-1 का निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके पूर्ण होने पर उज्जैन एक प्रमुख फॉरेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो सकेगा।