भाजपा विधायक दल की बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन

भोपाल निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ दिलाने, प्रदेश सरकार के बजट के प्रावधानों से आमजन को अवगत कराने, विकास कार्यों पर और अधिक फोकस करने तथा कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हितानंद शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी श्री डॉ. महेंद्र सिंह जी, उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी एवं श्री जगदीश देवड़ा जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।