भाजपा विधायक दल की बैठक में विकास और जनकल्याण के संकल्प पर मंथन

भाजपा विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एवं मध्यप्रदेश में विकास कार्यों का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है। बैठक में विधायकगणों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी कार्यों का पखवाड़ा लगाएं एवं विकास के कारवां को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह जी, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री राजेंद्र शुक्ल जी एवं श्री जगदीश देवड़ा जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी तथा विधायक दल महामंत्री श्री शैलेन्द्र जैन जी सहित अन्य विधायकगण भी उपस्थित रहे। बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी द्वय श्री तरुण चुघ जी एवं श्री रजनीश अग्रवाल जी का परिचय भी हुआ।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube