सरकार सदैव किसानों के साथ है…

भोपाल निवास पर पधारे किसान बंधुओं ने ‘इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर लेन प्रोजेक्ट’ को लेकर आभार व्यक्त किया। ₹2935 करोड़ से अधिक की इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसान हितों का ध्यान रखा गया है। सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर यह परियोजना श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेगी और प्रदेश की सड़क अधोसंरचना को सशक्त बनाएगी। यह रोड एलिवेटेड नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बनेगा। हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, किसान समृद्धि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। आप सभी किसान भाइयों का हार्दिक धन्यवाद।