मप्र अब क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर की भूमिका निभा रहा है।
‘मुंबई क्लाइमेट वीक -2026’ में उद्यमियों को मध्यप्रदेश में निवेश की आकर्षक नीति से अवगत कराया। यहां नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और Sequoia Climate Foundation के बीच MoU किया गया। राज्य में 300 मेगावाट सौर एनर्जी स्टोरेज की दो परियोजनाओं और नवकरणीय ऊर्जा बैटरी आधारित एनर्जी स्टोरेज परियोजना पर कार्य जारी है, यह देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। बीते 12 वर्षों में सौर ऊर्जा उत्पादन में 48% और पवन ऊर्जा उत्पादन में 19% वार्षिक वृद्धि हुई है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।