ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी को श्रद्धा-सुमन : सिवनी में दिव्य स्तंभ का लोकार्पण
जबलपुर से वर्चुअल माध्यम से ब्रह्मलीन शंकराचार्य, स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी की जन्मस्थली सिवनी में उनके दिव्य स्तंभ का लोकार्पण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का जीवन संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। यह स्मारक भावी पीढ़ियों को सनातन मूल्यों और राष्ट्रधर्म के प्रति प्रेरित करेगा और स्वामी जी के आध्यात्मिक योगदान एवं राष्ट्रधर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को जन-जन तक प्रसारित करेगा।
इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।