भोपाल में के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार समारोह: 101 पुलिस अधिकारी सम्मानित, पुरस्कार राशि दोगुनी
भोपाल में के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। अपने साहस, अनुशासन और समर्पण से
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अभूतपूर्व कार्य किया है। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों की राशि बढ़ाने को मंजूरी दी। अब पुरस्कार राशि पुलिस महानिदेशक (डीजी) स्तर पर ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दी गई है। मध्यप्रदेश पुलिस के सभी सम्मानित अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।