महेश्वर में ‘गोदा ते नर्मदा’ जलयात्रा-2026 का भव्य समापन, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण का संदेश
ऐतिहासिक नगरी महेश्वर की धरती, मां नर्मदा के पावन तट पर आयोजित 'गोदा ते नर्मदा' पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा-2026 के समापन समारोह में सहभागिता से हृदय आनंदित है।
महाराष्ट्र से प्रारंभ होकर महेश्वर तक पहुँची यह यात्रा, हमारी सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति दायित्व का स्मरण कराती है।