उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार पर जोर: नैक की तर्ज पर ‘सैक’ गठन के निर्देश
उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा कर मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तर्ज पर राज्य परिषद (सैक) गठित करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर करने के लिए निरंतर कदम उठाएं। पीएम श्री महाविद्यालयों में भी इस दिशा में ठोस प्रयास करें। कृषि के स्नातक पाठ्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित कर इसे लोकप्रिय बनाने के प्रयास सराहनीय हैं। इस विषय से लगभग 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की सफलता प्रेरणादायी है। शहरी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की आवश्यकता के अनुसार नए महाविद्यालय प्रारंभ किए जाएं। सघन आबादी वाले क्षेत्रों के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर शिफ्ट में पढ़ाई की व्यवस्था लागू करें। रोजगार परक पाठ्यक्रमों पर फोकस किया जाए।