‘सामूहिक विवाह’ सामूहिक चेतना का उत्सव है, फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक का संदेश है…

आष्टा, जिला सीहोर में आयोजित 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोपाल निवास से वर्चुअली सम्मिलित होकर वर-वधु को सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं दीं। यह प्रसन्नता की बात है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत दिसंबर 2023 से अप्रैल 2026 तक 1 लाख 70 हजार 187 बेटियां दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर चुकी हैं। अब तक लगभग ₹1000 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube