मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश का मिल्क कैपिटल...
ग्वालियर में ‘राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन’ में विचार साझा कर पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
दुग्ध व्यवसाय हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम प्रदेश के हर किसान और पशुपालक को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार पशुपालकों से समुचित दाम पर दूध खरीदेगी ग्वालियर में पशुओं के लिए केयर एंड वेलनेस सेंटर बनाने व पशु स्वास्थ्य एवं उपचार केंद्र का उन्नयन करने के साथ ही डबरा में नया पशु चिकित्सालय भी खोला जाएगा।