किसानों को निर्बाध रूप से सस्ती बिजली सुलभ हो, यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्रालय में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ें। किसानों को हरित ऊर्जा और सोलर पंप के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें, इससे जुड़ने वाले किसानों का सहयोग करें। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति में भी तेजी लाएं। योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों की समीक्षा कर नई जरूरतों के मुताबिक लक्ष्यों में वृद्धि करें और तय समय सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।