हवाई सेवाओं के विस्तार में मध्यप्रदेश अब तेजी से बढ़ रहा आगे...
माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु जी की वर्चुअल उपस्थिति में रीवा-रायपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन संचालित सीधी विमान सेवा का शुभारंभ किया।
‘वन रूट-वन फेयर’ व्यवस्था से न सिर्फ विंध्य अंचल को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ से जुड़कर यह संपूर्ण क्षेत्र विकास के नये आयाम भी स्थापित करेगा।