इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा। यह कॉरिडोर इंदौर को सेंट्रल ग्रोथ हब बनाएगा...

इंदौर के ग्राम नैनोद में उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना "इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर" के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भूमि देने वाले किसानों ने सहमति पत्र दिए। कॉरिडोर के निर्माण में किसानों की बड़ी भूमिका है, 60% विकसित भूमि किसानों को दी गई है। भूमि अर्जन पर चार गुना मुआवजा मिलेगा। कुल ₹2,360 करोड़ लागत की इस परियोजना के माध्यम से 6 लाख नए रोजगार सृजित होंगे एवं 17 गांवों के किसानों का जीवन बदलेगा।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube