बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश की विकास यात्रा पर विस्तृत चर्चा

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आज बस्तर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक’ में सहभागिता की। इस दौरान सहकारिता, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, शहरी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, डिजिटल अवसंरचना विकास, दुग्ध उत्पादन आदि क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की प्रगति की जानकारी साझा की। मध्यप्रदेश ने निर्धारित समय सीमा से पूर्व नक्सल समस्या का उन्मूलन किया। बैठक में ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के प्रति संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रदेश में पूर्व में नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों के विकास के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। प्रभावित ग्रामों के लिए 330 करोड़ रुपये लागत की माइक्रो डेवलपमेंट योजना लागू की गई है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़क, पुल, मोबाइल टॉवर तथा नई सुरक्षा व्यवस्थाओं का विकास किया जा रहा है। बैठक में सुशासन, जनकल्याण, सुरक्षा एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, कैबिनेट में साथी कैलाश विजयवर्गीय जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube