उद्योगों की स्थापना और युवाओं के लिए रोजगार हमारी प्राथमिकता...
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी के साथ जिला गुना में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के शिलान्यास सहित ₹1,189 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया। 32 हेक्टेयर भूमि पर बनने जा रही इस फैक्ट्री से 4 मिलियन टन सीमेंट का उत्पादन होगा और 1,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। गुना, ग्वालियर, चंबल सहित पूरा क्षेत्र बदल रहा है। गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए ₹80.22 करोड़ राशि का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेंगे। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को गति दे रही हैं।