मालवा उत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता का मंच है...
इंदौर में अपने रजत जयंती वर्ष में लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित 'मालवा उत्सव' में सहभागिता कर बधाई दी और आयोजक संस्था को ₹5 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की। ऐसे आयोजन कलाकारों, हस्तशिल्पियों, दुकानदारों, ठेले एवं झूला संचालकों सहित अनेक लोगों के रोजगार और अर्थतंत्र को भी मजबूती देते हैं।