सिंगरौली प्रदेश का आखिरी जिला है, लेकिन मेरे हृदय के करीब है। यहां मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे और जल्द ही यहां भविष्य के डॉक्टर पढ़ाई शुरू कर सकेंगे।
आज सिंगरौली जिले के सरई में 'महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी गौरव सम्मेलन' में ₹500 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।