दावोस में पेप्सिको के सीईओ से मुलाकात: मध्यप्रदेश में निवेश विस्तार पर चर्चा

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum), दावोस में इंटरनेशनल बेवरेजेज़ पेप्सिको के सीईओ श्री यूजीन विलेम्सेन से मध्यप्रदेश में निवेश विस्तार की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों के अंतर्गत और अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित किया तथा वर्तमान एवं भावी परियोजनाओं को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। श्री विलेम्सेन ने पेप्सिको के खाद्य व्यवसाय एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश की सशक्त कृषि क्षमता को रेखांकित किया। दोनों पक्षों ने राज्य के समग्र विकास हेतु मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube