सुरक्षित सड़कें, समृद्ध भविष्य
राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क एवं सड़क अवसंरचना को नई दिशा मिली है, जिससे कृषि विपणन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और रोजगार सृजन को भी सशक्त प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी, माननीय केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी तथा माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।