आज मुंबई में इज़राइल के कौंसल जनरल श्री यानिव रेवाच के साथ शिष्टाचार भेंट एवं चर्चा हुई।
बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश के इच्छुक इज़राइली उद्योगों को प्रोत्साहन, भूमि आवंटन, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सहित आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने पर सहमति बनी। साथ ही कृषि, जल प्रबंधन, क्षमता निर्माण और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।