जनजातीय अंचलों में समर्पित स्वास्थ्य सेवा का सम्मान

जनजातीय अंचलों में निरंतर सेवा दे रहे चिकित्सकों को ‘आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन’ के अवसर पर सम्मानित किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। इसी क्रम में प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से स्वास्थ्य शिक्षा और सेवाओं का विस्तार हो रहा है। इस पहल के माध्यम से भाजपा के संकल्प पत्र के अनुरूप प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Facebook twitter Twitter Instagram YouTube