जनभागीदारी से जनकल्याण: योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
जनकल्याण के कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स के साथ विभिन्न अभियानों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय रहकर निरीक्षण करें, गांवों में रात्रि विश्राम करें, नागरिकों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करें, जिससे जनोन्मुखी प्रशासन की साख मजबूत हो। जल संरक्षण के लिए संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान तथा संकल्प से समाधान अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए छोटे किसानों को प्राथमिकता देने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा उपार्जन केन्द्रों पर छाया, पानी, बारदाना एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखें।