आत्मनिर्भर और सशक्त बिहार की दिशा में

समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प लिए एनडीए सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार प्रगाढ़ हो रहा है। गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह के समर्थन में उपस्थित होकर देवतुल्य जनता से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया। जनसभा में राष्ट्र की सुरक्षा और सशक्त नेतृत्व के उस नए युग का स्मरण किया गया, जब भारत ने आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर विश्व में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube