परिणामोन्मुख शासन की सशक्त दिशा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। PRAGATI पोर्टल जैसे प्रभावी तंत्रों से विकास कार्यों को निरंतर गति मिली है और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में संचालित परियोजनाएँ समयबद्ध रूप से आगे बढ़ रही हैं। विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से मध्यप्रदेश को प्राप्त सैकड़ों महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उल्लेखनीय सफलता इस बात का प्रमाण है कि शासन अब केवल प्रक्रियाओं तक सीमित न रहकर परिणामोन्मुख, पारदर्शी और जवाबदेह बन चुका है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube