जैव विविधता संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक सहयोग

मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश से विलुप्त हो चुकी जंगली भैंस प्रजाति की पुनर्स्थापना के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके अंतर्गत असम से चरणबद्ध रूप से जंगली भैंसों का आगमन होगा तथा कान्हा टाइगर रिज़र्व को पुनर्स्थापना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही, राज्यों के बीच वन्यजीव संरक्षण के व्यापक दृष्टिकोण के तहत पारस्परिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस क्रम में मध्यप्रदेश और असम के बीच चयनित वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर सैद्धांतिक सहमति बनी, जो प्राकृतिक संतुलन, जैव विविधता और संरक्षण प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगी। गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी के साथ हुए विचार-विमर्श में इस सहयोग को लेकर सकारात्मक सहमति बनी, जो संघीय सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के साझा संकल्प का प्रतीक है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube