दुग्ध समृद्धि से किसान सशक्तिकरण
किसानों की आय वृद्धि में दुग्ध उत्पादन की भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए राज्य स्तर पर ठोस और दूरदर्शी पहल की जा रही है। दुग्ध क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सार्वजनिक-निजी सहभागिता मॉडल के माध्यम से गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
दुग्ध सहकारिता को नई गति देने के लिए सांची ब्राण्ड के विस्तार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में डेयरी टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रशिक्षण व पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, दुग्ध संकलन व्यवस्था की सतत निगरानी तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, दुग्ध उत्पादक किसानों को समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया गया। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और किसानों को स्थायी आय का आधार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।