अटल विरासत को समर्पित विकास और सुशासन का संकल्प
भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के समापन अवसर पर ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट की तैयारियों की समीक्षा की गई।
समिट के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित प्रदर्शनी, विकासोन्मुख पहलों का शुभारंभ तथा निवेश, उद्योग और सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो प्रदेश की प्रगति और अटल विरासत को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेंगे।