शीर्षक: स्वच्छ जल, सुरक्षित भविष्य
प्रदेश में स्वच्छ जल सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल सुरक्षा, जल संरक्षण और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक समग्र अभियान के अंतर्गत ‘जल सुनवाई’ की व्यवस्था की गई है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल आपूर्ति प्रणालियों की सतत निगरानी, पानी की टंकियों की नियमित सफाई, पाइपलाइनों में लीकेज की वैज्ञानिक जांच और शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
दूषित पेयजल की आपूर्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। स्पष्ट मानक, निर्धारित प्रक्रिया (SOP) और जवाबदेही के साथ इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर जल उपलब्ध कराना शासन की प्रतिबद्ध जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।