खिलाड़ियों का गौरव, प्रदेश का सम्मान
भोपाल निवास पर कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों से भेंट कर संवाद किया गया। इस अवसर पर 17 पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को 10.81 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं।