अवसंरचना विकास से प्रगतिशील मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हमारी सरकार हर विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सतत रूप से कार्यरत है। विदिशा में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ ₹4,400 करोड़ से अधिक की लागत से 181 किमी लंबी 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा 3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएँ क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, आवागमन की सुगमता और मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेंगी। इन महत्वपूर्ण सौगातों के लिए माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जी का हृदय से आभार। #GatiShakti_MP अब तक लाड़ली बहनों के खातों में ₹50 हजार करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण हो चुका है, जो इस विश्वास का प्रमाण है कि यह योजना केवल सहायता नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का माध्यम है। यह राशि किसी एक सीमा तक सीमित नहीं रहेगी—आने वाले समय में इसमें निरंतर वृद्धि कर बहनों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे। विकास कार्यों के विस्तार के साथ-साथ बहनों की प्रगति प्रदेश की प्रगति बने—यही हमारा सतत संकल्प है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube