सुरक्षित समाज की दिशा में पुलिस नेतृत्व को मार्गदर्शन

पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिदेशक–महानिरीक्षक सम्मेलन के अवसर पर पुलिस नेतृत्व को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसामान्य का विश्वास बनाए रखने, उपलब्धियों एवं सकारात्मक कार्यों के प्रभावी संप्रेषण, सोशल मीडिया से जुड़ी चुनौतियों का तकनीकी दक्षता के साथ त्वरित समाधान, सुरक्षित वातावरण निर्माण हेतु सामुदायिक पुलिसिंग को प्रोत्साहन तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने प्रभार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही ‘संकल्प पत्र’ की घोषणाओं को साकार करने की दिशा में फॉरेंसिक साइंस लैब की मंजूरी प्रदान कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की पहल की गई।

Facebook twitter Twitter Instagram YouTube