किसानों को टोल में राहत, प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को नई गति
भोपाल में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में किसानों को कंबाइन हार्वेस्टरों के लिए टोल शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया। इंदौर-उज्जैन एवं उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्गों का निर्माण नॉन एक्सेस कंट्रोल परियोजना के रूप में करने को अनुमोदित करते हुए पश्चिम भोपाल बायपास के परिवर्तित एलाइनमेंट को भी अनुमोदन प्रदान कर सैद्धांतिक स्वीकृति दी।