एविएशन के क्षेत्र में बन रहे नए-नए रिकॉर्ड!
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल, इंदौर के टर्मिनल-1 का लोकार्पण कर सौगात दी। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु जी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। इंदौर से हवाई यात्रा और सुगम होगी। यात्रियों को यह टर्मिनल भारतीयता का एहसास कराएगा। सामान्य रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय एवं अल्पाहार की कीमतों के अंतर को समाप्त किया है। मप्र में हर 150 किलोमीटर पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट, 75 किलोमीटर पर एक एयरस्ट्रिप और 45 किलोमीटर पर एक हेलीपैड के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।