किसानों का जीवन संवारने और उनकी बेहतरी के लिए समर्पित भाव से मिशन मोड में 'कृषि वर्ष 2026' का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।

भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सभी कमिश्नर-कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि कृषि वर्ष के दौरान किसान रथ चलाए जाएं। इनका शुभारंभ स्थानीय सांसद/विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि करें। किसानों से निरंतर संवाद हो, उन्हें जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आकांक्षी जिलों में चल रही प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से अधिकाधिक किसान लाभान्वित होंगे। दलहनी और तिलहनी फसलों का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही, किसान कल्याण वर्ष में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए हर जरूरी प्रयास किए जाए। जो कार्ययोजना बनाई गई है, उसके अनुसार प्रभावी ढंग से कार्य किए जाएंगे।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube