महाकाल की नगरी में विकास और आस्था का नवयुग
मध्यप्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उज्जैन में ₹140 करोड़ की लागत से शनिलोक का निर्माण होगा।
उज्जैन में ₹371.11 करोड़ की लागत के हरिफाटक 6 लेन रेलवे ओवरब्रिज एवं ₹389.67 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
ये विकास कार्य उज्जैन, मध्यप्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की शुरुआत है। बाबा महाकाल की नगरी में सिंहस्थ 2028 भव्य, दिव्य और वैश्विक स्वरूप में होगा।