संवेदनशील प्रशासन, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था

मरीजों की स्थिति की जानकारी लेकर एम.वाय. अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। उद्देश्य स्पष्ट रहा—प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम और निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो। स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कराई गई। आवश्यकता अनुसार मरीजों को उपचार एवं देखभाल प्रदान की गई, जिनमें अनेक मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, जबकि शेष मरीजों की स्थिति स्थिर और चिकित्सकीय निगरानी में रही। इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, शासकीय व निजी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों ने समन्वय और तत्परता के साथ कार्य किया। सभी के सामूहिक प्रयासों से स्थिति को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सका—यह मानवीय संवेदनशीलता और मजबूत स्वास्थ्य तंत्र का सशक्त उदाहरण है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube