रामकथा की शाश्वत प्रेरणा और वैश्विक संवाद
संस्कारधानी जबलपुर में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के पावन सान्निध्य में आयोजित विश्व रामायण सम्मेलन में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मंच रामकथा के वैश्विक विमर्श और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
भगवान श्रीराम की पावन गाथाएं युगों-युगों तक मानवता को कर्तव्य, मर्यादा, करुणा और लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।