साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ, 'संकल्प से सिद्धि' का श्रेष्ठ उदाहरण है...

भोपाल स्थित पंजीयन भवन में 'साइबर पंजीयन कार्यालय' का शुभारंभ किया। नई व्यवस्था के अंतर्गत 75 से अधिक सेवाओं को शामिल किया गया है। लोन, मुख्त्यारनामा, माइनिंग लीज, हलफनामा और महिला सह-स्वामित्व अंतरण जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का पंजीयन अब पूरी तरह पेपरलेस तरीके से होगा। यह प्रसन्नता का विषय है कि संपदा 2.0 के नवाचार को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार मिला है। अब तक 14 लाख 95 हजार से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube