संवेदनशील शासन, मानवीय सरोकार
इंदौर के भागीरथपुरा की दुखद घटना से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ सदैव खड़ी है।
प्रभावित नागरिकों के उपचार, उनके परिजनों की चिंताओं और चिकित्सकों के समर्पित प्रयासों के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से स्थिति की जानकारी ली गई तथा मरीजों के कुशलक्षेम की कामना की गई।
राज्य सरकार का संकल्प है कि हर पीड़ित तक समय पर सहायता, उपचार और भरोसा पहुँचे।
दुग्ध सहकारिता को नई गति देने के लिए सांची ब्राण्ड के विस्तार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में डेयरी टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रशिक्षण व पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, दुग्ध संकलन व्यवस्था की सतत निगरानी तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, दुग्ध उत्पादक किसानों को समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया गया। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और किसानों को स्थायी आय का आधार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।