‘मन की बात’ से प्रेरणा और संकल्प
बूथ क्रमांक 98, शिप्रा, इंदौर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ आत्मीय वातावरण में सुना।
प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता, प्राकृतिक खेती, सौर ऊर्जा, खेलों में भारत की सशक्त पहचान और युवाओं के नवाचारों पर प्रेरक विचार साझा किए। यह संवाद आत्मनिर्भर, समृद्ध और उज्ज्वल भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प का आधार बना।