जबलपुर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में प्रयास
जबलपुर स्थित ऐतिहासिक जल मंदिर एवं वीर बावड़ी परिसर का माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ भ्रमण कर चल रहे पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया।
ये ऐतिहासिक धरोहरें गोंडवाना साम्राज्य के गौरवशाली अतीत की सजीव पहचान हैं। प्रदेश सरकार हमारी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और भावी पीढ़ियों को उससे जोड़ने के लिए संकल्पित है।