सुशासन के लिए स्पष्ट दिशा और दृढ़ संकल्प
राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारियों को विकास एवं जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन दिया। शासन की प्रत्येक पहल जनोन्मुखी और कल्याणकारी बने, व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय रहे—इसी भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। विकास कार्यों में गति लाते हुए मिशन मोड में कार्य कर, परिणामोन्मुखी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।