दिव्यांग प्रतिभाओं की उड़ान, संकल्प और आत्मविश्वास का उत्सव
उज्जैन के हामूखेड़ी में आयोजित 'हर क्षमता को उड़ान' कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति ने हृदय को स्पर्श कर लिया। उनकी लगन, आत्मविश्वास और प्रतिभा ने यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प हो, तो कोई भी बाधा आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली दिव्यांग विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।