मध्यप्रदेश को एकीकृत ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाने के संकल्प के साथ, प्रदेश में अत्याधुनिक कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट स्थापित किए गए हैं।
रिलायंस एनर्जी द्वारा स्थापित ये संयंत्र साझेदारी और प्रगति के प्रतीक हैं, जो कचरे को ऊर्जा में परिवर्तित कर स्वच्छ, सतत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान देंगे।