हम तकनीक से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और सुशासन का नया अध्याय लिखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इंदौर में ‘डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट’ का लोकार्पण तथा ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। ये नवाचार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और परिवहन को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अत्याधुनिक 10 पुलिस मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इंदौर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तीन नए पुलिस थानों की स्थापना करेंगे।