भोपाल में ‘सेना दिवस’ परेड की तैयारी: सेना प्रमुख से मुलाकात, युवाओं को प्रेरित करने पर चर्चा

भोपाल निवास पर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी ने भेंट की। इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के विषय पर चर्चा हुई। आगामी वर्ष में 15 जनवरी को भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ परेड आयोजित की जाएगी। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी भी इसमें शामिल होंगे। यह परेड पूरे राष्ट्र की समृद्ध सैन्य विरासत और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी। भोपाल में 9 जनवरी से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें शौर्य संध्या, सैन्य प्रदर्शनी और सैन्य अभ्यास जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube